केविवि को मिला गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो में प्रथम पुरस्कार
मोतिहारी, जुलाई 27 -- मोतिहारी,निज प्रतिनिधि। केविवि (एमजीसीयू) बिहार ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में 25 से 27 जुलाई, 2026 तक आयोजित 'गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो-2026' में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विवि को गौरवान्वित किया। यह प्रतिष्ठित सम्मान विवि द्वारा अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार आधारित पहलों, सुदृढ़ शोध परिवेश तथा छात्र-केंद्रित शैक्षणिक कार्यक्रमों के प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। तीन दिवसीय एक्सपो के दौरान केंद्रीय विवि के प्रदर्शनी स्टॉल पर विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों का निरंतर आगमन रहा। विवि की ओर से डॉ. उमेश पात्रा ने प्रदर्शनी में सहभागिता करते हुए आगंतुकों को विवि के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.