वाराणसी, फरवरी 1 -- मिर्जामुराद। कल्लीपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केविके) के कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. राहुल कुमार सिंह को इंडियन सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन की ओर से यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2026-27 प्रदान किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें कृषि प्रसार अनुसंधान में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। गोवा में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर कृषि विज्ञान केंद्र परिवार के सदस्यों ने डॉ. राहुल कुमार सिंह को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...