हरिद्वार, दिसम्बर 15 -- केंद्रीय विद्यालय भेल हरिद्वार के परिसर में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) का 63वां स्थापना दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। प्राथमिक विभाग के बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने सबका मन मोहा। राजस्थानी, पंजाबी और गढ़वाली नृत्य के साथ हिंदी भाषण ने भारत की विविध सांस्कृतिक धरोहर मंच पर प्रस्तुत की। शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बीएचईएल के लेखाकार प्रबंधक आशुतोष सिंह ने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के पालन का आह्वान किया। आखिर में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य बृजेश पाल भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.