हजारीबाग, अप्रैल 24 -- बरही प्रतिनिधि। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बरही के केवाल आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 110 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई। सभी लोगों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हीमोग्लोबिन और बलगम की जांच की गई। शिविर में 100 लोगों का एक्स रे परीक्षण किया गया। 16 लोगों का बलगम जांच के लिए सैंपल लिया गया। केवाल आंगनबाड़ी केंद्र स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण डीटीओ डॉ आर के जायसवाल और बरही अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने किया। केवाल आंगनबाड़ी केंद्र स्वास्थ्य शिविर में बरही अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियो ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 235 छात्र-छात्राओं की हुई जांच यह भी पढ़ें- ग्राम नगला गणेश में हुआ एक्सरे शिविर का आयोजन यह भी पढ...