छपरा, जनवरी 5 -- राजस्व कृषि विभाग के पदाधिकारी को आपस में समन्वय पर बल छपरा, नगर प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को राजस्व समन्वय समिति की बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभुकों की ई-केवाईसी तथा जमाबंदीधारी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में कृषि विभाग के किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयकों द्वारा ई-केवाईसी का कार्य किया जा रहा है, जबकि जिन किसानों के नाम से जमाबंदी कायम है, उनकी फार्मर रजिस्ट्री संबंधित राजस्व कर्मचारियों के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने दोनों विभागों के कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गति बढ़ाने का न...