देहरादून, मार्च 18 -- रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों शशांक, विजय नैथानी ने मसूरी का दौरा कर व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के साथ बैठक की।इस दौरान गैस आपूर्ति पर विस्तार से चर्चा की । बैठक में सभी नागरिकों को रसोई गैस की पूरी आपूर्ति देने की बात की गई। साथ ही जिन नागरिकों के कनेक्शन की केवाईसी नहीं हुई है, उनको भी रसोई गैस मिलनी चाहिये, इस पर भी चर्चा की गयी। बैठक में व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि जिन जिन नागरिकों के पास रसोई गैस के कनेक्शन नहीं हैं उनको नये कनेक्शन मिलने चाहिए। सभी व्यापरियों और दुकानदारों को जल्द से जल्द कामर्शियल रसोई गैस की अपूर्ति होनी चाहिये। उन्हें अवगत कराया गया कि रसोई गैस ना मिलने से दुकानदारों की और व्यापरियों की अर्थव्यवस्था पर भारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.