केवाईसी नहीं तो बुकिंग के बाद भी नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर
सीतापुर, सितम्बर 8 -- सीतापुर, संवाददाता। केवाईसी नहीं कराने वाले रसोई गैस उपभोक्ताओं की मुश्किल बढ़ सकती है। जिला पूर्ति विभाग के मुताबिक ऐसे उपभोक्ता सिलेंडर बुक तो करा सकेंगे, लेकिन केवाईसी पूरी नहीं होने पर उसकी डिलीवरी नहीं मिलेगी। जिले में साढ़े नौ लाख से अधिक एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की केवाईसी हो भी चुकी है, जबकि शेष को जल्द प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया है। राहत की बात यह है कि उपभोक्ताओं को अगला सिलेंडर बुक कराने के लिए अब पहले जितना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अब 45 दिन के स्थान पर 25 दिन बाद सिलेंडर की बुकिंग हो सकेगी। इसका सबसे अधिक फायदा ग्रामीण इलाकों के उन परिवारों को होगा, जिन्हें सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए लंबा इंतजार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.