केवाईसी नहीं कराने से अटकी पेंशन, योजना से वंचित लाभुक
पूर्णिया, अप्रैल 29 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड में सरकारी पेंशन योजना का लाभ हजारों जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है। केवाईसी नहीं कराने की वजह से उनके सामने यह समस्या आई है। प्रखंड के करीब 30 प्रतिशत लाभुक सिर्फ इस औपचारिकता के अभाव में पेंशन से वंचित बने हुए हैं। भवानीपुर प्रखंड में पेंशन योजना से जुड़े कुल 17,046 लाभुकों में से अब तक केवल 11,899 ने ही अपना केवाईसी पूरा कराया है, जबकि 5,147 लाभुक अभी तक इस प्रक्रिया से दूर हैं। नतीजतन, इन सभी का पेंशन भुगतान फिलहाल बंद पड़ा हुआ है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद कई लाभुक लापरवाही बरत रहे हैं, जिसका खामियाजा उन्हें पेंशन रुकने के रूप में भुगतना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- अरवल में 19681 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी और प्रक्रिया की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.