केवाईसी के लिए अंगूठा लगवाकर महिला से 20 हजार की ठगी
मिर्जापुर, मई 8 -- पटेहरा । संतनगर थाना क्षेत्र के बनकी गांव में एक महिला से केवाईसी के लिए अंगूठा लगवाकर बीस हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। गांव निवासी गुड्डी ने बताया कि मायके में शादी पड़ी है। उसी में जाने के लिए दीपनगर स्थित एक बीसी प्वाइंट पर पहुंची तो खाते में पैसा ही नहीं था। महिला को कुछ समझ में नहीं आया तो उसने गांव के एक व्यक्ति को आपबीती सुनाई। मामले की जांच में पता चला कि महिला के पति की मौत के बाद पटेहरा स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के बगल में सहज जन सेवा केंद्र संचालक ने मृतक आश्रित सहयोग राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। यह भी पढ़ें- कागज का बंडल थमा कर महिला से 20 हजार की ठगी तीन माह बाद महिला के खाते में तीस हजार रूपये आया। जन सेवा केंद्र संचालक ने महिला को फोन कर खाता केवाइसी के लिए बुलाया। 24 अप्रैल को महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.