मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- मुजफ्फरनगर शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ और लंबी कतारों में लगे उपभोक्ताओं के सामने सिलेंडर प्राप्त करने की समस्या से पहले केवाईसी बड़ी समस्या बनकर खड़ी है। जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों पर पंजीकृत 6,40,444 गैस उपभोक्ता है, जिसमें से दो लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं की केवाईसी पेंडिंग है। इसके अतिरिक्त लाखों उपभोक्तओं के सामने गैस बुकिंग करने समस्याएं पैदा हो रही है, जिस कारण सुबह से लेकर शाम तक एजेंसियों पर ग्राहकों की लाइन नही टूट रही है, हालांकि राहत की बात है कि बुकिंग के बाद गैस आपूर्ति में राहत है। जिले में कुल 6,40,444 गैस उपभोक्ता हैं। इनमें से 2,47,646 उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं, जबकि 2,791 व्यावसायिक गैस कनेक्शन धारक हैं। इतनी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के केवाईसी और बुकिंग समस्याओं ने एजेंसिय...