केवाईसी के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश
नोएडा, मई 12 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। फेज-1 थाने की पुलिस ने सेक्टर-2 स्थित इमारत में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का मंगलवार को पर्दाफाश कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। आरोपी केवाईसी और क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट रिडीम कराने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। आरोपियों से तीन मोबाइल, सोने के दो और चांदी के दो सिक्के बरामद हुए। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि थाना फेज-1 पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए सूचना मिली थी कि सेक्टर-2 में सी-90 की चौथी मंजिल पर एक फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर मंगलवार को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के मोबाइल नंबरों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से एनसीआरपी पोर्टल पर 20 से अधिक शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.