मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। साइबर अपराधियों ने केवाईसी के नाम पर बोचहां थाना क्षेत्र की करणपुर दक्षिणी पंचायत के भगवानपुर गांव निवासी युवक शंभु सहनी के खाते से 32,500 रुपये उड़ा लिए। शातिरों ने उसकी पत्नी के खाते में भी सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें नाकाम रहे। पीड़ित शंभु ने बताया कि रविवार को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका केवाईसी पेंडिंग है। इसे तुरंत अपडेट न करने पर खाता बंद हो जाएगा। झांसे में आकर जैसे ही शंभु ने प्रक्रिया पूरी की, उनके खाते से दो किस्तों में पैसे कट गए।ठगों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने उसकी पत्नी के बैंक अकाउंट को भी हैक करने की कोशिश की। हालांकि, समय रहते सतर्क हो जाने से पत्नी के खाते से पैसे नहीं कट सके।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.