केवाईसी के नाम पर खाद निकाली, तीन पर मुकदमा
बाराबंकी, जून 25 -- बाराबंकी। फतेहपुर में ग्राम बसौली के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव के कोटेदार के पति सुनित पुत्र राजकरन व शुभम पुत्र राकेश द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी कर राशन कार्ड की केवाईसी के नाम पर आधार कार्ड से खाद निकाल लिया है। डीएम ने सहायक विकास अधिकारी कृषि फतेहपुर व सूरतगंज और पूर्ति निरीक्षक फतेहपुर को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान शिव कैलाश रावत, रामू, मुन्ना आदि ने राहुल द्वारा राशन कार्ड की ईकेवाईसी बताकर अंगूठा लगवाकर फर्टिलाइजर खारिज कर दिया गया है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद बुधवार को विक्रेता मनमोहन तिवारी, सुमित मिश्रा, शुभम मिश्रा व राहुल वर्मा के खिलाफ मोहम्मदपुर खाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.