मोतिहारी, फरवरी 13 -- मोतिहारी। साइबर ठगों ने केवाईसी करने के नाम पर एक व्यक्ति के खाते से 9.84 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामले में सुगौली थाना क्षेत्र के पचभिडवा गांव निवासी राजू कुमार ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। कहा है कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आया। कॉल करनेवाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया तथा उसके खाता की केवाईसी अपडेट करने के लिए पैन कार्ड की मांग की। इसके बाद उसके मोबाइल पर एक लिंक भेज दिया तथा उसे क्लिक कर फॉर्म भरना आवश्यक बताया। उक्त प्रक्रिया नहीं करने पर खाता बंद होने की बात कही। जब उसने मोबाइल पर आया लिंक खोला तो उसका मोबाइल साइबर फ्रॉडों ने हैक कर लिया। मोबाइल हैक करने के बाद 23 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक उसके खाता में 13 बार में 9,80,359 रुपए की राशि क्रेडिट की। वहीं 15 बार में उसके खाते से 9,84,276 रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.