केवाईसी के दौरान कट गए रुपए
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। केवाईसी के नाम पर एक बुजुर्ग से ठगी किए जाने का मामला उजागर हुआ है। सिंगाही थाना क्षेत्र के निबौरिया गांव निवासी रामकुमार ने आरोप लगाया है कि आयुष्मान कार्ड की केवाईसी कराने के दौरान उनके कार्ड से 2100 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का कहना है कि उनके मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज भी प्राप्त हुआ है, जिससे उन्हें ठगी का संदेह हुआ। पीड़ित बुजुर्ग ने मामले की शिकायत संबंधित पोर्टल पर दर्ज कराई है और उच्च अधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.