केवाईसी का झांसा देकर महिला के खाते से उड़ाए एक लाख
मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। साइबर फ्रॉड गिरोह ने कच्ची-पक्की थाना के रामदयालुनगर निवासी रानी देवी को केवाईसी का झांसा देकर बैंक खाता से एक लाख रुपये उड़ा लिया। उसने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि सेंट्रल बैंक की आरडीएस कॉलेज शाखा में उसका खाता है। 28 अप्रैल की दोपहर 3.15 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। उसने खाता चालू रखने के लिए केवाईसी कराने को कहा। ऐसा नहीं करने पर खाता बंद हो जाने की चेतावनी दी। उसने के कस्टमर सपोर्ट के नाम का एक ऐप भेजा। उस पर यूपीआई का पिन व मोबाइल नंबर देने को कहा। रानी ने कहा है कि उसका पति राजू कुमार मजदूरी करता है। वह पढ़ा-लिखा नहीं है। वह झांसे में आ गया। उसने सारा विवरण दे दिया। इसके बाद उसके खाते से दो बार में एक लाख र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.