केवाईसी कराने गए दंपति की स्कूटी से 1.80 लाख रुपये चोरी
मुजफ्फर नगर, जून 26 -- खतौली जानसठ तिराहे स्थित मंडी परिसर में गुरुवार को केवाईसी कराने पहुंचे एक दंपति की स्कूटी से 1.80 लाख रुपये चोरी हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक युवक और उसके साथ एक बच्चा दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीडित ने अज्ञात चोर के विरूद्व तहरीर दी है।
घटनास्थल का विवरण कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी सुमित पुत्र देवेंद्र अपनी पत्नी परमिता के साथ जीटी रोड स्थित बैंक से 1.80 लाख रुपये निकालकर जानसठ तिराहे स्थित मंडी स्थित भारत गैस एजेंसी पहुंचे थे। दंपति ने रुपये स्कूटी की डिक्की में रखे और केवाईसी कराने के लिए अंदर चले गए। इसी दौरान एक युवक अपने साथ एक बच्चे को लेकर वहां पहुंचा। युवक ने कुछ ही सेकंड में स्कूटी की डिक्की खोलकर उसमें रखी नकदी निकाल ली,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.