गुड़गांव, दिसम्बर 11 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। साइबर धोखाधड़ी का एक और मामला गुरुग्राम में सामने आया है, जहां एक जालसाज ने खुद को एक प्रमुख निजी बैंक का कर्मचारी बताकर एक निवासी को Rs.1.28 लाख का चूना लगा दिया। धोखाधड़ी के इस मामले में साइबर ठग ने पीड़ित को एक धोखेबाज केवाईसी लिंक पर क्लिक करने के लिए फुसलाया, जिसके बाद उसके खाते से राशि निकाल ली गई। अशोक विहार फेज तीन के निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात दिसंबर को सुबह करीब दस अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद की पहचान दिल्ली स्थित निजी बैंक हेड ऑफिस के वेदप्रकाश शर्मा के रूप में दी। कॉलर ने मुकेश कुमार को बताया कि उनके बैंक खाते की केवाईसी प्रक्रिया अधूरी है, जिसके कारण उनका खाता ब्लॉक कर दिया गया है। खुद को बैंक प्रतिनिधि मानकर मुकेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.