मोतिहारी, फरवरी 24 -- मोतिहारी, निसं। केवाईसी अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने 2.55 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामले में रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भेड़िहरवा गांव निवासी भाग्यनारायण चौधरी के बयान पर साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कहा है कि उसका खाता एक्सिस बैंक में है। 17 फरवरी को उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करनेवाले व्यक्ति ने स्वयं को बैंक प्रतिनिधि बताया। इसके बाद उसके बैंक खाता का केवाईसी अपडेट करने को कहा। इस दौरान उसके मोबाइल पर तीन-चार बार ओटीपी आया। ओटीपी को उसने साक्षा करने को कहा। इसके बाद उसके खाता से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 2,55,749 रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। कहा है कि साइबर फ्रॉडों ने सुनियोजित तरीके से उससे साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.