लखनऊ, अप्रैल 6 -- सरोजनीनगर,(लखनऊ), संवाददाता। राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने केवाईसी अपडेट करने के बहाने एक व्यक्ति से करीब 1.94 लाख रुपये की पार कर लिए। ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजनौर के करीम स्टेट कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार अहिरवार ने बताया कि 3 फरवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताते हुए केवाईसी अपडेट कराने की बात कही। इसी दौरान उसने चालाकी से उनके बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड की गुप्त जानकारी हासिल कर ली। साथ ही एक लिंक भेजकर उसे क्लिक करने के लिए कहा।पीड़ित के अनुसार, जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक ऑफ इंडिया के दो खातों से कुल 82,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.