केवाईसी अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, यूको बैंक प्रबंधक ने एसपी से की जांच की मांग
गढ़वा, जून 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। यूको बैंक की गढ़वा शाखा के ग्राहकों से केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर फर्जी कॉल कर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। उक्त संबंध में यूको बैंक प्रबंधक ऋषांत कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की जांच और संबंधित मोबाइल नंबर की ट्रेसिंग कराने की मांग की है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि पिछले पांच-छह दिनों से मोबाइल नंबर 7061719294 से लगातार ग्राहकों को कॉल किया जा रहा है। कॉल करने वाला व्यक्ति स्वयं को यूको बैंक की गढ़वा शाखा का प्रबंधक बताकर ग्राहकों से केवाईसी अपडेट कराने के लिए व्यक्तिगत बैंकिंग जानकारी, ओटीपी और अन्य गोपनीय विवरण साझा करने का दबाव बना रहा है। अब तक लगभग 20 ग्राहक इस संबंध में जानकारी लेने के लिए शाखा पहुंच चुके हैं। वहीं दो से तीन ग्राहक साइबर ठगी का शिकार भी हो चुके हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.