धनबाद, अप्रैल 5 -- सरायढेला कुसुम विहार बीसीसीएल टाउनशिप दून पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले प्रोफोसर डॉ धर्मेंद्र कुमार से साइबर ठगों ने बैंक केवाईसी अपडेट करने के नाम पर एक लाख 15 हजार 125 रुपए की ठगी कर ली। डॉ धर्मेंद्र ने गूगल सर्च के माध्यम से पीएनबी जहानाबाद ब्रांच के मैनेजर का नंबर निकाला था। गूगल से मैनेजर का नंबर ढूंढ़ना ही उनके लिए नुकसान का सबब बना। उन्होंने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उन्होंने मैनेजर समझ कर जिसे फोन किया, उसने केवाईसी अपडेट लंबित बता कर कहा कि गारंटर के तौर पर किसी एक्टिव अकाउंट को लिंक करना होगा। झांसा देकर उसने डॉ धर्मेंद्र से कंस्टमर सपोर्ट एप उनके मोबाइल में इंस्टॉल करा दिया। इसके बाद मोबाइल का स्क्रीन शेयर कर उनके एसबीआई और उनकी पत्नी डॉ रेखा कुमारी व उनके ज्वाइंट एकाउंट से चार बार में रुपए उड़ा लिए। प...