रुद्रपुर, जून 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुभाष कॉलोनी वार्ड-29 निवासी मोहम्मद रिजवान पुत्र मोहम्मद स्माइल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को यूको बैंक की रुद्रपुर शाखा का केवाईसी मैनेजर बताते हुए खाते की केवाईसी अपडेट कराने की बात कही। इसके बाद उसने वीडियो कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर एक कथित केवाईसी फॉर्म दिखाया और प्रक्रिया पूरी कराने लगा। रिजवान के अनुसार, प्रक्रिया के दौरान आए ओटीपी को ठग ने देख लिया। कुछ ही मिनटों में उनके खाते से पहले 49,999 रुपये औ...