केवाईसी अपडेट के नाम पर आर्मी स्कूल के प्रिंसिपल से 40 हजार की साइबर ठगी
रामगढ़, जून 6 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले में साइबर अपराधियों ने इस बार आर्मी स्कूल के प्रिंसिपल को अपना शिकार बनाया है। केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। मामले को लेकर प्राचार्य ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार आर्मी स्कूल के प्राचार्य पंकज कुमार जैन को दो दिन पहले एक व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए केवाईसी अपडेट कराने की बात कही। उन्होंने फोन करने वाले को बताया कि वह बैंक जाकर केवाईसी अपडेट करा लेंगे। इस पर ठग ने कहा कि एक्सिस बैंक में केवाईसी अपडेट कराने की अंतिम तिथि है और दो घंटे के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर खाता प्रभावित हो सकता है। बातों में फंसाकर साइबर अपराधी ने व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी और उसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.