फरीदाबाद, अप्रैल 18 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों द्वारा बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर पहले कॉल किया और फिर व्हाट्सऐप के जरिए एक फर्जी एप भेजकर दस्तावेज हासिल कर लिए। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित और उसकी पत्नी के खातों से कुल करीब 7 लाख 50 हजार रुपये की राशि निकाल ली।पीड़ित थान सिंह वर्यानी, निवासी सेक्टर-8, बल्लभगढ़ ने अपनी शिकायत में बताया कि 11 मार्च 2026 को उनके पास एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को आईडीबीआई बैंक का मैनेजर बताया और केवाईसी अपडेट कराने को कहा। यह भी पढ़ें- खाते से 2.5 लाख रुपये उड़ाए, केस दर्ज इसके बाद उन्होंने गूगल से बैंक का हेल्पलाइन नंबर खोजकर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। कुछ देर बाद एक नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई और केव...