केवाईएस ने पुलिस पर शहीदी पार्क में कार्यक्रम रोकने का लगाया आरोप
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार को आईटीओ स्थित शहीदी पार्क में आयोजित उसके शपथ-ग्रहण कार्यक्रम को रोक दिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। संगठन का दावा है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों के साथ मारपीट भी हुई।केवाईएस के मुताबिक, कार्यक्रम में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर शिक्षा और परीक्षाओं में समान अवसर के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया जाना था। संगठन ने कहा कि उसके प्रवक्ता पृथ्वीराज समेत कुछ कार्यकर्ताओं को सुबह ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से भी रोका।संगठन का कहना है कि पुलिस ने प्रधानमंत्री की शहर में आवाजाही का हवाला देते हुए कार्रवाई की। केवाईएस ने दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.