केवल Rs.123 में 28 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा वाला प्लान, इस फोन कंपनी ने दिया गिफ्ट
नई दिल्ली, मई 26 -- अफॉर्डेबल फोन बनाने वाली कंपनी itel ने अपने 4G फीचर फोन यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब उसके सभी 4G फीचर फोन यूजर्स Reliance Jio के लोकप्रिय 123 रुपये वाले मंथली रीचार्ज प्लान का फायदा उठा सकेंगे। यह प्लान पहले केवल Jio के फीचर फोन यूजर्स तक सीमित था, लेकिन अब itel के पूरे 4G फीचर फोन पोर्टफोलियो पर उपलब्ध होगा। कंपनी के नए कदम से देशभर के करोड़ों फीचर फोन यूजर्स को कम कीमत में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। 123 रुपये वाले इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 0.5GB डाटा दिया जाएगा। यानी यूजर्स को पूरे 28 दिनों में कुल 14GB डाटा मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस प्लान की मदद से फीचर फोन यूजर्स सालाना लगभग 1000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Rs...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.