नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी HAMMER ने नया पोर्टेबल वायरलेस साउंडबार Beatbox 2 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो घर पर म्यूजिक सुनने, फिल्में देखने, मोबाइल पर वीडियो चलाने या दोस्तों के साथ छोटी पार्टी के दौरान बेहतर प्रीमियम ऑडियो चाहते हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन के बावजूद इस साउंडबार में 20W RMS आउटपुट दिया गया है। HAMMER Beatbox 2 में डुअल 52mm फुल-रेंज डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। दोनों ड्राइवर्स मिलकर 20W RMS का ऑडियो आउटपुट देते हैं। कंपनी का दावा है कि साउंडबार दमदार और रिच ऑडियो के साथ डीप बास दे सकता है। इसका इस्तेमाल म्यूजिक सुनने के साथ-साथ फिल्में, वेब सीरीज, रील्स और दूसरे वीडियो कंटेंट देखने के लिए भी किया जा सकता है। इसका डुअल-टोन डिजाइन और फ्रंट पर दिया गया मेटल मेश इसे ड...