नोहर, सितम्बर 23 -- राजस्थान के नोहर में नगर पालिका चुनाव के बाद सोमवार को ऐसा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जिसने पूरे समीकरण को उलट दिया। 14 सितंबर को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 40 में से सिर्फ दो वार्डों में जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस ने 20 वार्ड अपने नाम किए थे। बाकी 18 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से नगर पालिका अध्यक्ष का पद कांग्रेस के खाते में जाना तय माना जा रहा था। लेकिन हुआ इसका ठीक उलट। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुमित चाचन और बीजेपी की उम्मीदवार हाजन खातून तक को 20-20 वोट मिले। इसके बाद मामला लॉटरी तक पहुंच गया और आखिरकार हाजन खातून तक के नाम की पर्ची निकलने से वह नोहर नगर पालिका की अध्यक्ष चुन ली गईं।BJP के पास सिर्फ 2 सीटें, फिर 20 वोट कैसे मिले? ...