मेरठ, मार्च 18 -- वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक परिवेश में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। व्यावहार कौशल, संचार क्षमता, आत्मविश्वास एवं निरंतर सीखने की प्रवृत्ति सफलता की कुंजी है। छात्र लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयासरत रहें। सीसीएसयू कैंपस स्थित अटल सभागार में प्लेसमेंट सेल एवं टाइम्स-प्रो के संयुक्त तत्वावधान में सेमिनार एवं प्लेसमेंट ड्राइव में यह बात कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कही। इन्वेस्टिंग बैंकिंग एवं आईडीएफसी द्वारा 'इन्वेस्टिंग बैंकिंग ऑपरेशन प्रोग्राम' विषय बीबीए, एमबीए, बीकॉम, एमकॉम छात्रों को कॅरियर सहित विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी गई। टाइम्स-प्रो से भगत सिंह एवं विनय रॉय ने छात्रों को उद्योग की वर्तमान जरुरत एवं कॅरियर संभावनाओं की जानकारी दी।विनय रॉय ने छात्रों को टाइम्स-प्रो प्लेटफॉर्म एवं सीसीएसयू के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.