गिरडीह, फरवरी 27 -- गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को कृषि उत्पादन बाजार समिति पचम्बा का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना केंद्र पर की जा रही तैयारियों की सुध ली। संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। स्पष्ट कहा कि मतगणना प्रक्रिया लोकतंत्र का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। मतगणना हॉल की व्यवस्था, टेबलों की संख्या, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रकाश एवं पेयजल की व्यवस्था देखी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती करें। कहा कि केवल वैध पासधारी व्यक्तियों, मतगणना कर्मी, प्रत्याशी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.