नई दिल्ली, अगस्त 2 -- डिजिटल क्रांति के इस दौर में अक्सर यह माना जाता है कि नई पीढ़ी यानी Gen Z का अधिकांश समय सिर्फ सोशल मीडिया पर रील्स और शॉर्ट्स देखने में बीतता है। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है! आज की युवा पीढ़ी केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि वह अपनी नॉलेज और अवेयरनेस को लेकर काफी गंभीर है। राजनीति (Politics), इतिहास (History), फाइनेंस और ग्लोबल अफेयर्स जैसे गंभीर विषयों पर गहरा ज्ञान हासिल करने के लिए Gen Z अब भारी-भरकम किताबों के बजाय स्मार्ट ई-बुक रीडर्स (E-Book Readers) का सहारा ले रही है। ई-बुक रीडर्स की E-Ink डिस्प्ले तकनीक स्मार्टफोन या टैबलेट की तरह आँखों पर तनाव नहीं डालती, जिससे यूज़र्स बिना किसी सिरदर्द या आंखों की थकान के घंटों पढ़ाई कर सकते हैं। इसके अलावा, एक ही छोटे से डिवाइस में हजारों किताबें स्टोर करने की सु...