रांची, सितम्बर 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। होटल चाणक्य बीएनआर में चल रहे पांचवे एआईओएस मध्यावधि सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को देशभर से जुटे नेत्र विशेषज्ञों ने आधुनिक नेत्र शल्य चिकित्सा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक तकनीक और आंखों की बीमारियों की समय पर पहचान पर चर्चा की। ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी और झारखंड ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में विभिन्न वैज्ञानिक सत्र, व्यावहारिक प्रशिक्षण और अकादमिक प्रतियोगिताएं हुईं। वैज्ञानिक सत्रों में मोतियाबिंद, रेटिना, ग्लूकोमा, बच्चों में निकट दृष्टिदोष और रेटिनोब्लास्टोमा समेत कई विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। मोतियाबिंद की जटिल सर्जरी, आधुनिक कृत्रिम लेंस, रेटिना की सर्जरी और नेत्र जांच में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर भी चर्चा हुई। युवा चि...