उन्नाव, सितम्बर 26 -- उन्नाव, संवाददाता। जी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच संजाया गया। बेहतर भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाने की थीम पर छात्रों की प्रतियोगिताएं कराई गई। रंगोली, पोस्टर, मॉडल व गायन प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता कैाशलका प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि डॉ. विशाल भार्गव ने फार्मासिस्टों की स्वास्थ्य सेवाओं में पर प्रकाश डालते हए कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्ट केवल दवाओं के वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे रोगों की रोकथाम, दवा के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग, रोगी परामर्श तथा स्वास्थ्य जागरूकता में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। यह भी पढ़ें- फार्मासिस्ट दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश उन्होंन...