केवल जमा न बढ़ाएं, ऋण भी उपलब्ध कराएं : सीडीओ
प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। विशेष जिला सलाहकार समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में सीडीओ हर्षिका सिंह ने बैंकों को ऋण जमानुपात में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए। संगम सभागार में हुई बैठक में अधिकारी ने कहा कि बैंक केवल नगद जमा को बढ़ाने पर ध्यान न दें, बल्कि इसके साथ ही ऋण भी उपलब्ध कराएं।बैठक मेंविभिन्न बैंकिंग योजनाओं, वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों, कृषि, उद्योग, स्वरोजगार व अन्य प्राथमिकता क्षेत्र ऋण योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सीडीओ ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, एनआरएलएम, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएमएफएमई, पीएम स्वनिधि, मत्स्य पालन, कृषि आधारित उद्योगों तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.