मैनपुरी, मार्च 18 -- यूपी सरकार के सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन में देखा गया। पूर्व मंत्री व भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री सहित डीएम, एसपी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त के चेक, दिव्यांगों को ट्राई-साइकिल और उद्योग स्थापना के लिए 19 लाभार्थियों को 1.12 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए। विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री के गरीबी और बेरोजगारी मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जब हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति हवाई जहाज में चलेगा, तभी विकास सार्थक होगा। उन्होंने 2017 से पहले की कानून-व्यवस्था और वर्तमान के सुरक्षित माहौल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.