काहिरा, मार्च 31 -- अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सीधी अपील की कि केवल वे ही इस युद्ध को रोक सकते हैं। काहिरा में आयोजित मिस्र एनर्जी शो 2026 के उद्घाटन समारोह में सिसी ने कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप से कहता हूं कि हमारे क्षेत्र में, खाड़ी में इस युद्ध को कोई नहीं रोक सकता... केवल आप ही रोक सकते हैं। कृपया, राष्ट्रपति महोदय, कृपया हमारी मदद करें, युद्ध रोकने में मदद करें। आप ऐसा करने में सक्षम हैं। सिसी ने आगे भावुक अपील करते हुए कहा कि मैं मानवता के नाम पर और शांति से प्रेम करने वाले हर व्यक्ति के नाम पर आपसे बात कर रहा हूं। मुझे पता है कि आप भी शांति प्रेमी हैं। मैं यह संदेश खुद की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.