देवरिया, अप्रैल 6 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र के केवरा वार्ड में सुबह से ही सजने वाली बर्फी की दुकानों पर भी रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत की मार पड़ गई है। ग्राहकों को बांधे रखने के लिए भले ही बर्फी के दाम नहीं बढ़े हैं, लेकिन दुकानदारों ने इसकी मात्रा कम कर दी है। कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति न होने से कोयले के चूल्हे पर ही दुकानदार बर्फी बना रहे हैं। हालांकि बहुत से दुकानदार इसके स्वाद के लिए लंबे अरसे से चूल्हे का ही उपयोग करते आए हैं, लेकिन स्वाद के साथ बढ़ती दुकानों की संख्या में खुद को कायम रखने के लिए दुकानदार सिलेंडर से ही चूल्हे पर बर्फी बनाते हैं।नगर क्षेत्र का केवरा वार्ड, जो रेलवे जंक्शन से सटा हुआ है, यहां की बर्फी बनने के साथ ही डिब्बे में बंद होकर लोगों के जुबान का स्वाद बढ़ाने के लिए ट्रेन के जरिए दूर-दूर तक पहुंच जात...