जमशेदपुर, मई 28 -- जमशेदपुर। केवट वेलफेयर एसोसिएशन जमशेदपुर की नई कार्यकारिणी के लिए 30 मई को सोनारी राम मंदिर स्थित सीपी क्लब में चुनाव आयोजित किया जाएगा। सीपी क्लब में हुई महासभा की बैठक में बैलेट पेपर के माध्यम से लोकतांत्रिक व पारदर्शी प्रक्रिया से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। यह चुनाव केवल पुरुष वर्ग के लिए होगा, जिसमें अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान होगा। चुनाव प्रभारी बाबूलाल निषाद व शिवकुमार पारकर को बनाया गया है। समाज के सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...