चम्पावत, अप्रैल 5 -- जनपद के पाल बिलौन क्षेत्र अमोड़ी छतकोट में ग्राम प्रधान रेखा बोहरा के प्रयास से ग्राम पंचायत में पहली बार महिला और पुरुष दोनों को साथ लेकर सामूहिक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। छठवें दिवस की लीला में केवट राम संवाद से लेकर राम सुमंत संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान दूर दूर से देर रात रामलीला का दर्शकों ने आनंद लिया। शनिवार को छठवें दिवस की लीला में राम केवट संवाद से लेकर आगे की लीला का मंचन किया गया। ग्राम प्रधान रेखा बोहरा ने बताया कि दो महीने की कड़ी मेहनत का ही फल है कि पहली बार चम्पावत जिले में इस तरह की रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिला पुरुष दोनों ही अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बताया कि पहली बार आयोजित हो रही इस रामलीला में जिला पंचायत प्रतिनिधि सुंदर बोहरा, छतकोट के ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.