श्रीनगर, नवम्बर 30 -- नगर निगम के केवट मोहल्ला गंगा विहार की क्षेत्रीय भगवती मां बाला सुंदरी एवं माता काली बाबा भैरव के वार्षिक पूजन अनुष्ठान में ध्वजा निशाण सहित भव्य शोभा यात्रा के साथ तीन दिवसीय मंडाण कार्यक्रम संपन्न हुआ।बाला सुंदरी मंदिर समिति के अध्यक्ष हुकुम लाल ने बताया कि बाला सुंदरी माता उनके पूर्वजों की आदिकाल से अधिष्ठात्री देवी हैं, जबकि दूसरे भवन में माँ भगवती कालिंका पूरे क्षेत्र की रक्षपाल मानी जाती हैं। पार्षद शुभम प्रभाकर ने बताया कि दूर दराज से ध्याणियां अपने मायके पहुँच कर पूजा अर्चना के साथ अनुष्ठान सम्पन्न करती हैं।अनुष्ठान को सफल बनाने में हुकुम लाल, रजनु लाल, रजनी देवी, दुर्गा देवी, सुनीता देवी, रूकमा देवी, मन्दिर समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.