कटिहार, मार्च 28 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र। प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के केहुनियां पंचायत अंतर्गत केवट टोला में जिला संतमत सत्संग का 49 वां वार्षिक अधिवेशन के प्रथम दिन चतुरानंद जी महाराज एवं अन्य साधु संतों के प्रवचन संतमत के अनुयायियों के बीच प्रवचन किया। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष शिवदेव झा, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन दास,मंगल चौधरी, द्वारिका केवट सहित कई अन्य ने बताया कि संत सतगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के हृदय स्वरूप महर्षि शाही स्वामी जी महाराज के विशेष कृपा पात्र चतुरानंद जी महाराज एवं अन्य वरिष्ठ साधु महात्माओं के प्रवचन सुनने के लिए स्थानीय भक्तों के अलावा दूरदराज से 25 हजार से भी अधिक साधु संत एवं सनातनी भक्त पहुंचे हैं। पंडाल श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.