केवट जैसा भक्त अपने 21 पीढ़ियों को दिलाता है मोक्ष : शालिनी
मिर्जापुर, मई 28 -- जमालपुर। क्षेत्र के हसौली गांव स्थित विघ्न हरण हनुमत धाम मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा की छठी संध्या मानस मयूरी शालिनी तिवारी ने राम वनगमन एवं केवट प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भाव -विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि संसार में श्रीराम का नाम एवं श्रीराम कथा अति सुंदर है। श्रीराम का चरित्र मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है। केवट के भक्ति की महिमा बताते हुए कहा कि यदि केवट जैसा भक्त हो तो वह अपने 21 पीढ़ियों का कल्याण करता है। केवट और श्रीराम के अनोखे संवाद से सभी को भक्ति रस मे सराबोर हो गए। कथा के बीच में श्रोताओं में शर्बत का वितरण भी किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह, पूर्व प्रमुख आनंद सिंह बंटू, श्रीराम आचार्य, किशोर सिंह,नरसिंह चौहान,अभिनव द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, श्रीश द्विवेदी, आलोक द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.