दरभंगा, मार्च 6 -- केवटी। एसएसपी ने केवटी थाने में पदस्थापित दो पुलिस कर्मियों को कर्तव्य से अनुपस्थित रहने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि केवटी थाने में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही संख्या 1347 लक्ष्मी कुमारी तीन मार्च से बिना किसी सूचना के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाई गई। वहीं, पीटीसी 124 राधेश्याम राम को दो मार्च की रात्रि 10 बजे से तीन मार्च की सुबह आठ बजे तक ओडी ड्यूटी में तैनात किया गया था लेकिन तीन मार्च की रात 12:30 बजे के बाद वे बिना सूचना के ड्यूटी छोड़कर चले गए। थाना अध्यक्ष द्वारा फोन पर पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे लहेरियासराय कपड़ा खरीदने आए हैं, लेकिन चार मार्च तक अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं हुए। थानाध्यक्ष, केवटी द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के आलोक में इसे गंमभीरता से लेते हुए महिला सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.