केवटी:सड़कों का सुदृढ़ीकरण करने की उठायी मांग
दरभंगा, अगस्त 2 -- शेष नारायण झा,केवटी। रैयाम चीनी मिल के पुनरुद्धार को लेकर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर चीनी मिल क्षेत्र से जुड़ी पांच मुख्य ग्रामीण सड़कों को पथ निर्माण विभाग के मानकों के अनुरूप चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराने की मांग की है। विधायक डॉ. झा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि 68 एकड़ भूमि में फैली रैयाम चीनी मिल का पुनर्जागरण 504.67 करोड़ के भारी निवेश से किया जा रहा है। मिल की प्रारंभिक पेराई क्षमता 3,500 टन गन्ना प्रति दिन होगी, जिसे आगे बढ़ाकर 5,000 टन तक करने की योजना है। इसके अतिरिक्त परिसर में सह विद्युत उत्पादन, इथेनॉल डिस्टिलरी और कम्प्रेस्ड बायोगैस इकाइयों की भी स्थापना की जा रही है।पत्र में कहा गया है कि इतने बड़े पैमाने पर औद्योगिक विस्तार होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.