केवटी:रैयाम चीनी मिल के लिए बनी कमेटी
दरभंगा, जुलाई 3 -- शेष नारायण झा,केवटी। दशकों से बंद पड़ी रैयाम चीनी मिल को फिर से शुरू करने की कवायद तेज कर दी गयी है। इसके लिए डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा को भी सदस्य के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया है कि अब इस कार्य में कोई प्रशासनिक देरी नहीं होगी। विधायक डॉ. झा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि राज्य सरकार के 'सात निश्चय थ्री' के तहत नई सहकारी चीनी मिलें स्थापित करने का बहुप्रतीक्षित निर्णय लिया गया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होने के नाते हमने सदन से लेकर सड़क तक लगातार इस मांग को उठाया, जो अब साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत किसानों को चीनी मिल का सीधा मालिकाना हक मिलेगा।रैयाम चीनी मिल के आयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.