दरभंगा, अगस्त 1 -- शेष नारायण झा,केवटी। सूचना व प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीओ), दरभंगा की ओर से शुक्रवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय, पिंडारुच के परिसर में शुक्रवार को जागरूकता एवं प्रेरणा कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता केंद्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा के उपनिदेशक लौकिक परख ने की। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का जन आंदोलन है। उन्होंने आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक से अपने घर, प्रतिष्ठान एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ह...