दरभंगा, जून 14 -- संजय लाला,दरभंगा। भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुरिया कट पर शनिवार देर शाम को तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मृतक का चचेरा भाई है। बताया जाता है कि केवटी थाना क्षेत्र की वासुदेवपुर पंचायत के सोनहान वार्ड चार निवासी मकसूदन सहनी का पुत्र गणित कुमार सहनी (25) अपने चचेरे भाई सज्जन सहनी (20) के साथ बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहा था। तभी मुरिया कट के पास मिक्सर ट्रक ने उसकी बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में गणित की मौत हो गई और घायल सज्जन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मिक्सर ट्रक को जब्त कर लिया। उसका चालक फरार हो गया। पुलिस ने गणित के शव का पोस्टमार्टम करापरिजनों को सौंप दिया है।दो माह पहले ही हुई ...