केवटी:मारपीट मामले का आरोपित धराया
दरभंगा, जून 13 -- शेष नारायण झा,केवटी। केवटी थाने की पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मारपीट तथा अन्य धाराओं के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित मेघा गांव का सुरेश यादव बताया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में उपस्थापन के लिए शुक्रवार को भेज दिया है।शोर-शराबा करते नशेड़ी गिरफ्तारकेवटी। स्थानीय पुलिस ने बीते गुरुवार की रात पाराडीह ढाबा पर शराब पीकर शोर-शराबा कर रहे दिघियार गांव के मो. आशिक को निगरानी में थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच की। इसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। उसे विधिवत गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- केवटी:मारपीट मामले का आरोपित धराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.