दरभंगा, अक्टूबर 4 -- शेष नारायण झा,केवटी। प्रखंड अंतर्गत ननौरा पंचायत में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के निर्माण के लिए लगभग सात एकड़ भूमि के अधिग्रहण को लेकर डीएम कौशल कुमार ने शनिवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने प्रस्तावित भूमि की भौतिक स्थिति, स्थल की उपलब्धता एवं निर्माण कार्य की दृष्टि से भूमि की उपयुक्तता का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भूमि की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध रकबा, स्थल की सीमाओं तथा आवासीय एवं कार्यालय परिसर के निर्माण के लिए आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने कहा कि प्रस्तावित भूमि की उपलब्धता एवं उपयुक्तता से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। यह भी पढ़ें- Banka News: मुख्यम...